अमौर में मतदाता जागरूकता के लिए बाइक रैली, शिक्षकों ने दिया मतदान का संदेश

Bihar Election 2025,विमल किशोर : अमौर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह रैली प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र अमौर के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता कुमारी और प्रखंड लेखा पदाधिकारी विजय कुमार ने संयुक्त रूप से की।

रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर थाना चौक, राजघाट, लालटोली चौक, पल्सर चौक, अमर थाना चौक, अस्पताल चौक होते हुए हलालपुर चौक तक पहुंची और फिर वापस प्रखंड मुख्यालय में संपन्न हुई। हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, जिसमें विभिन्न संकुलों से आए शिक्षक शामिल हुए। रैली में सुभाष चंद्र विश्वास, अशोक विश्वास, नदीम, देवनारायण विश्वास, निर्देश कुमार, शंकर प्रसाद, आशिक जिलानी और शुभम जायसवाल सहित कई शिक्षकों ने भाग लेकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *