जीविका के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली 100% मतदान की शपथ

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार ( के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को डीपीएम जीविका के नेतृत्व में पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रामपुर पंचायत के नया टोला गांव में दीप ग्राम संगठन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने मतदान जागरूकता रंगोली बनाई, संवाद सत्र में भाग लिया और शपथ लेकर यह संकल्प लिया कि 11 नवंबर को वे शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती देंगे। आयोजकों ने मतदान को नागरिक कर्तव्य बताते हुए सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और उत्साही होकर मतदान करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *