Bihar Election 2025 : धमदाहा विधानसभा की जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह ने आज अपने पूर्णिया स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “नामांकन के बाद से ही विपक्ष सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भद्दी और अनर्गल बातें फैला रहा है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है। लेसी सिंह ने आरोप लगाया कि दमकारा गांव, जो कुशवाहा समाज का इलाका है, वहां महागठबंधन ने ड्रामा रचा, लेकिन धमदाहा की जनता ने उन सब साजिशों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि “महान धमदाहा की जनता का मैं धन्यवाद करती हूं कि वह इन अफवाहों से प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “अर्जुन भवन में एक बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि महागठबंधन के समर्थक अपने ही वोटरों में भ्रम फैलाएंगे, दहशत पैदा करेंगे और फिर नाम लेसी सिंह का लिया जाएगा।
लेसी सिंह ने कहा कि उन्होंने SP और DM से बात की है, और ऐसी हरकत करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा — “ये वही लोग हैं जो चाहते हैं कि झगड़ा और झंझट हो। खिसियानी बिल्ली खंभा नाचे — यही हाल है इनका। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि अपने ऊपर खुद हमला करवाकर आरोप हमारे ऊपर लगाने की साजिश भी रच सकते हैं।”



