अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने लगाया जनता दरबार, आमजनों की समस्याओं का किया त्वरित निवारण

ARARIA NEWS,प्रिंस कुमार : जिला पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के कई आमजनों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना।
त्वरित कार्रवाई पर जोर
समस्याएं सुनने के बाद अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। यह जनता दरबार पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लोगों को अपनी शिकायतें सीधे वरीय अधिकारी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *