SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर में गुरुवार दोपहर अचानक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब कलेक्ट्रेट जाने वाली मुख्य सड़क पर एएनएम छात्रावास के पास एक सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में एक टेंपो और एक ई-रिक्शा इसकी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वही टेंपो चालक और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के पश्चिमी किनारे पर खड़ा सूखा पेड़ से कुछ लोग जलावन तोड़ रहे थें जिससे पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। उसी समय दोनों दिशाओं से एक टेंपो और एक ई-रिक्शा गुजर रहे थे। पेड़ सीधे सीएनजी टेंपो पर गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वही उक्त घटना में बिहरा थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी टेंपो चालक 27 वर्षीय मंजय पासवान और टेम्पो सवार यात्री नवहट्टा निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।वही ई-रिक्शा चालक कैलाश कुमार ने बताया कि वह बड़ी बाजार की ओर जा रहे थे तभी अचानक पेड़ गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि सूखे पेड़ को जलावन के लिए कोई व्यक्ति खींच रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और नगर परिषद कर्मियों ने पेड़ की टहनियां काटकर सड़क को साफ किया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।ज्ञात हो कि वन विभाग की अकर्मण्यता के कारण शहर में सड़क किनारे हरे भरे पेड़ की टहनी तथा सुखे पेड़ की डालियां जलावन के नाम पर दिन रात अंधाधुंध कटाई की जा रही है।जिसके कारण पर्यावरणीय गंभीर संकट उत्पन्न होने के साथ साथ दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। Post navigationकिलकारी द्वारा 13 से 30 नवम्बर तक बाल उमंग पखवाड़ा का आयोजन SAHARSA NEWS: कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया के अस्पतालों में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित करने की मांग