बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय विकसित बिहार के संकल्प को नई मजबूती: शशिशेखर सम्राट

सहरसा, अजय कुमार : बिहार विधानसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक विजय विकसित बिहार के संकल्प को नई मजबूती प्रदान किया है। विकसित बिहार के साथ 2047 तक विकसित भारत अवश्य बनेगा। उक्त बातें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता शशिशेखर सम्राट नें कही। उन्होने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम जनसेवा, विकास और संगठन की भावना की शानदार मिसाल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “विकसित भारत विकसित बिहार” के लक्ष्य को मजबूत बनाने में यह विजय महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आज हमारे कई आदरणीय बड़े भाई, अभिभावक तथा युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सभी विजेताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। इसी कड़ी में छातापुर से प्रचंड जीत पर बड़े भाई नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’, सिवान से मंगल पांडेय, पटना कुम्हरार से विजय प्राप्त करने पर युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथी संजय गुप्ता, भागलपुर से विजयी रोहित पांडे, कटिहार से ऐतिहासिक जीत पर आदरणीय अभिभावक तारकिशोर प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू,छपरा से छोटी कुमारी, कदवा से पूर्व सांसद एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ साथी दुलाल चंद्र गोस्वामी की जीत पर बधाई व शुभकामना दी। श्री झा ने कहा कि यह सामूहिक विजय भाजपा परिवार के परिश्रम, जनता के विश्वास और मोदी जी की विकास-नीति का सशक्त प्रतिबिंब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *