मत्स्यगंधा मेला आयोजन संबंधित विचार विमर्श हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में इस वर्ष आयोजित होने वाले मत्स्यगंधा मेला आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की एक महीने तक चलने वाले मत्स्यगंधा मेला का आयोजन स्थानीय पटेल मैदान में दिनांक:10 दिसंबर से किया जाना प्रस्तावित है।तदनुसार जिलाधिकारी द्वारा मेला आयोजन हेतु आवश्यक निविदा प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।बैठक में मत्स्यगंधा के सफाई व्यवस्था प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं उप नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा को आगामी एक सप्ताह के भीतर मत्स्यगंधा अंतर्गत जलकुंभी/अन्य पौधे/अपशिष्ट को हटाने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है,साथ ही मत्स्यगंधा के दीर्घकालीन सफाई प्रबंधन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।समीक्षा के क्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले काप महोत्सव आयोजन के संबंध में चर्चा की गई,निर्णय लिया गया की सौर बाजार अंतर्गत चिन्हित स्थल पर उक्त वर्णित महोत्सव का भव्यपूर्ण आयोजन क्रमशः 08/12/25 एवं 09/12/25 को किया जाएगा।बैठक में जिला के समेकित विकास हेतु कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई।

निर्णय लिया गया की अतिक्रमण मुक्ति अभियान में तेजी लाई जाएगी।जल जमाव के स्थाई समाधान हेतु बहुप्रतीक्षित योजना स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज की निविदा प्रक्रिया यथा शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई यथाशीघ्र की जाएगी, साथ ही यातायात के सुचारु/यथोचित प्रबंधन हेतु जारी कार्य में और तेजी लाया जाना प्रस्तावित है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता निशांत, मत्स्यगंधा मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,वरीय उप समाहर्ता,सामान्य शाखा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *