सहरसा,अजय कुमार : विधानसभा चुनाव के बाद जनता द्वारा दिए गए जनादेश के कारण एक बार पुनः पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बन गई है।नए मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया गया है। नए मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर नई जिम्मेवारी सौप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव से पूर्व उड़ान योजना के तहत सहरसा हवाई अड्डा विकास की घोषणा हुई थी। वहीं करोड़ों की राशि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्गत की गई थी। चुनाव से पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया के अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण भी किया गया लेकिन चुनाव समाप्त होते ही हवाई अड्डा मवेशियों का चरागाह बन गया है। ऐसा लगता है मानो यहां खेल का मैदान हो।

यहां लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान काफी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में भैंस मैदान में घास चरती है।जबकि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री का वायु सेवा का हेलीकॉप्टर भी यहां उतरा था उसे दौरान जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त थी।लेकिन आज जिला प्रशासन की उदासीनता एवं कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण हवाई अड्डा को चारागाह बना दिया गया।स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्णिया हवाई अड्डा चालू हो गया। किन्तु सहरसा हवाई अड्डा अब अधर में है।लोगो ने अतिशीघ्र हवाई अड्डा हेतु जमीन अधिग्रहण कार्य शीघ्रता से पुरा किए जाने की मांग की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *