नशामुक्ति दिवस पर पूर्णिया में प्रभात फेरी, लाइव लेटिकास्ट और सम्मान समारोह आयोजित

PURNIA NEWS : पूर्णिया में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा नशामुक्ति दिवस 26 नवंबर 2025 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्कूल पूर्णिया के प्रांगण से शिक्षा विभाग के सहयोग से छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नशा मुक्ति संदेश के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। इसके बाद समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में अधिवेशन भवन, पटना से मंत्री श्री बिजेन्द्र यादव और मुख्य सचिव, बिहार के अभिभाषण का लाइव लेटिकास्ट के माध्यम से सामूहिक अभिश्रवण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। पूर्णिया में पदस्थापित निरीक्षक मद्यनिषेध श्री हरिलाल राम को विभागीय मंत्री द्वारा विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में जिला के वरीय पदाधिकारी, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और कई प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे। साथ ही, उप विकास आयुक्त पूर्णिया ने बताया कि नशामुक्ति दिवस के साथ संविधान दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon