महिला थाना अध्यक्ष शबाना आज़मी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पुलिस अधिकारियों और परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दी शुभकामनाएँ

PURNIA NEWS : पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका एवं महिला थाना अध्यक्ष शबाना आज़मी का जन्मदिन सोमवार को महिला थाना परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। हंसमुख, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ छवि के कारण नारी शक्ति की प्रतीक मानी जाने वाली शबाना आज़मी को बधाई देने के लिए परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वाति वैष्णवी, बबीता चौधरी, जीना रहमान, दिलीप कुमार, दीपक, प्रमोद जायसवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने संयोजिका को शुभकामनाएँ दीं।

साइबर थाना के डीएसपी, अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की SHO समेत कई पदाधिकारियों ने शबाना आज़मी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के मौके पर शबाना आज़मी ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत रहने के बावजूद विभिन्न जाति–धर्म और समुदायों के लोगों से उन्हें अपार स्नेह और सहयोग मिला है, विशेषकर परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा दिया गया प्यार और अपनापन वह जीवनभर नहीं भूलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *