सदर अस्पताल से अपहृत नौ माह का मासूम सकुशल बरामद, महिला अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अररिया/प्रिंस कुमार : अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी मुहल्ले से 25 नवंबर को सदर अस्पताल से अपहृत नौ माह के मो. अरबाज को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला रोमी खातून को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को जानकारी देते हुए एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बच्चे की मां बीबी नाजवीन ने 26 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने ही किरायेदार के रूप में रह रही रोमी खातून पर अपहरण का शक जताया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती था और वहीं से रोमी खातून उसे चुपके से लेकर फरार हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सुशील सिंह के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष, डीआईयू टीम और तकनीकी सेल को शामिल कर एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न इनपुट के आधार पर पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी पंचायत, ककोड़वा वार्ड संख्या 5 से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई अमरेंद्र कुमार, सोनिया साहनी, अमित कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *