बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया में श्वेता चौहान के भव्य बहुभोज में दी नव दंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं

पूर्णिया: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस क्लब पूर्णिया में आयोजित भव्य बहुभोज में शिरकत की। यह बहुभोज प्रेस क्लब पूर्णियाँ सह BSPS बिहार प्रदेश के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की सुपुत्री एवं नववधू श्वेता चौहान के विवाहोपरांत आयोजित किया गया था। मंत्री लेशी सिंह ने नव दंपति श्वेता चौहान एवं उनके पति को वैवाहिक जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं तथा युगल जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ईश्वर आपके दांपत्य जीवन में अनंत खुशियां, सुख-समृद्धि और मधुरता भर दे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्णिया एवं आसपास के गणमान्य लोग, समाजसेवी, पत्रकार और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहे। मंत्री जी की उपस्थिति ने समारोह की शोभा में चार चांद लगा दिए।

wedding series

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *