
पूर्णिया में कल भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव, मंत्री लेशी सिंह देंगी नवदंपतियों को आशीर्वाद
पूर्णिया: सनातन सेवक संघ द्वारा सोमवार 1 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे कला भवन में आयोजित होने वाले निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव-2025 में बिहार सरकार की कैबिनेट मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और गरीब परिवारों की बेटियों सहित सभी नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगी; वैदिक रीति-रिवाज से होने वाले इस सामूहिक विवाह में वरमाला, महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि डॉ. अनिल गुप्ता, पिंकी गुप्ता, दीपक कुमार दीपू, राजू सनातन, सूरज वर्मा समेत संघ परिवार ने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर नवदंपतियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।