एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिले के सभी थानों में गुंडा परेड आयोजित

PURNIA NEWS : आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिले के सभी थानों में एक साथ गुंडा परेड का आयोजन किया गया। जिले के प्रत्येक थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें थाने पर बुलाकर विधिवत परेड कराई।

इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *