पूर्णिया: पटना के एमएलसी कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्णिया के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान कामिल ने बिहार के उद्योग मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पूर्णिया वासियों की ओर से उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने आभार जताते हुए कहा कि वे बिहार के युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए एक ठोस रोडमैप तैयार कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछेगा और लाखों हाथों को काम मिलेगा। इरफान कामिल ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि पूर्णिया की जनता उनके साथ खड़ी है और उनके नेतृत्व में जिले का तेजी से विकास होगा।
TAGGED:bihar news



