सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निदेशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर समाहर्ता निशांत की अध्यक्षता में महिषी प्रखंड सभागार में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक पश्चात अपर समाहर्ता निशांत द्वारा महिषी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण क्रम में चिकित्सीय व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण क्रम में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने,सभी आगंतुक मरीजों को उत्कृष्ट व सम्यक चिकित्सीय सुविधा मिले,साथ ही समुचित सफाई प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त अवसर पर सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।