PURNEA NEWS ; यूरिया की कालाबाजारी और मनमानी कीमतों के खिलाफ रूपौली के किसानों ने आज बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। आत्मा के बैनर तले ई-किसान भवन में आयोजित बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि अगर यूरिया की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।आत्मा अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने बताया कि प्रखंड में यूरिया गोदामों में भरा पड़ा है, लेकिन दुकानदार 500 रुपये प्रति बैग से कम कीमत पर बेचने को तैयार नहीं हैं। किसान पवन कुमार सिंह ने बताया कि मक्का की फसल यूरिया के अभाव में प्रभावित हो रही है।किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग द्वारा जारी की जाने वाली उर्वरक उपलब्धता सूची में जानबूझकर दुकानों का सटीक स्थान नहीं बताया जाता। इससे किसानों को यह पता नहीं चल पाता कि किस दुकान पर कितना यूरिया उपलब्ध है।

बैठक में एक और गंभीर मुद्दा उठा कि दुकानदारों को थोक विक्रेताओं द्वारा यूरिया के साथ अनावश्यक उर्वरक थोपे जा रहे हैं, जिसके कारण वे यूरिया की कीमतें बढ़ा रहे हैं।बीडीओ अरविंद कुमार ने किसानों की समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। बैठक में पूर्व मुखिया रामचंद पंडित, दिलीप कुमार मंडल, साहेब सिंह, पंकज कुमार मंडल सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।विशेष रूप से चिंताजनक यह रहा कि ई-किसान भवन स्थित कृषि विभाग कार्यालय में मात्र एक लेखापाल ही मौजूद थे, जबकि बैठक की सूचना दो दिन पूर्व ही दे दी गई थी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *