एसपी के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस का बैंकों में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

PURNIA NEWS : आज दिनांक 06.12.2025 को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दलों ने बैंक परिसर, मुख्य द्वार, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति और अलार्म सिस्टम की स्थिति की जांच की। साथ ही बैंक के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *