अररिया में एसपी की अपराध गोष्ठी – लंबित विवेचनाओं को 31 दिसंबर तक निष्पादित करने का निर्देश

अररिया/प्रिंस कुमार : रविवार को अररिया पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी CO, SHO और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में नवंबर माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई और एसपी ने लूट, चोरी तथा महिला संबंधित मामलों पर विशेष चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानों को 31 दिसंबर 2025 तक अधिकतम लंबित विवेचनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

प्रमुख मार्गों पर नियमित वाहन जांच, फरियादियों की जनसुनवाई में संवेदनशीलता और आगामी पर्वों को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर भी बल दिया। एसपी ने बैठक के अंत में स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को पेशेवर व जिम्मेदाराना तरीके से काम करना होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon