MAHA KUMBH 2025: महाकुंभ के समापन की ओर, प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 25 किलोमीटर लंबा जाम

प्रयागराज उ.प्र: MAHA KUMBH 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 42वां दिन है और समापन की ओर बढ़ रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है, जिसको लेकर प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की हैं।

महाकुंभ के आखिरी वीकेंड और समापन के नजदीक आने के कारण शहर में 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम के चलते 24 फरवरी को होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही अयोध्या और काशी में भी भारी जनसैलाब उमड़ रहा है, जहां राम मंदिर और काशी के प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon