Purnia News: पूर्णिया DM की साप्ताहिक रिव्यू में हड़कंप: पंचायत भवन तुरंत चालू करो, कोर्ट केस 31 दिसंबर तक निपटाओ, साइकिल रेस में कोई चूक न हो

पूर्णिया: Purnia News महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अफसरों की क्लास लग गई – DM ने पटना से आए पत्रों के निष्पादन, RTPS के लंबित केस, मानवाधिकार-कोर्ट केस और पंचायत सरकार भवनों की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 31 दिसंबर तक सभी पुराने केस निपटाने और पूर्ण हो चुके पंचायत भवनों को तुरंत क्रियाशील बनाने का अल्टीमेटम दे दिया। जिला पंचायती राज अधिकारी को हर भवन का स्टेटस (कितने चालू, कितने पूर्ण, कितने निर्माणाधीन, कितने लंबित) कर्मा सहित रिपोर्ट देने को कहा गया, साथ ही सभी SDM को नियमित साइट विजिट का फरमान सुनाया।

11-13 दिसंबर की राज्य स्तरीय साइकिल रेस (250 प्रतिभागी) के लिए खेल अधिकारी को सिक्योरिटी से लेकर रहने तक की पुख्ता तैयारी का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता रमेश्वर राम, रवि राकेश, लोक शिकायत निवारण अधिकारी जयचंद यादव समेत जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे, जबकि SDM-प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। DM का साफ संदेश – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता का काम पहले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *