Purnia News: धमदाहा-भवानीपुर-रूपौली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का धमाकेदार अभियान: महादलित बस्तियों में नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत से गूंजा संदेश

पूर्णिया: Purnia News 8 दिसंबर को पूर्णिया जिले के धमदाहा, भवानीपुर और रूपौली के महादलित बस्तियों में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, बाल विवाह मुक्त भारत और जेंडर हिंसा रोकथाम का जोरदार जागरूकता अभियान चला। नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के जरिए सैकड़ों महिलाओं-लड़कियों को WCDC की तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी) नंबर के इस्तेमाल का तरीका समझाया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के मिशन समन्वयक और वन स्टॉप सेंटर प्रशासक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने खुलकर सवाल किए और संकल्प लिया कि बेटी को बोझ नहीं, ताकत बनाएंगे। तीनों प्रखंडों में यह अभियान घर-घर तक संदेश लेकर पहुंचा और बेटियों के हक की नई अलख जगा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *