सहरसा को गेटवे बनाना व सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता – ई.आई.पी.गुप्ता

सहरसा,अजय कुमार : 75 सहरसा विधानसभा के नवनिर्वाचित इंडियन एक्सक्लूसिव पार्टी के संस्थापक इंजीनियर आईपी गुप्ता पहली बार सोमवार को सहरसा परिसदन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब पहली बार यहां नामांकन के समय में आया तो मैने कहा था विधायक बनने के बाद सहरसा को गेट गेटवे बनाना, पंचायती राज व्यवस्था अंतर्गत चुने गए जन प्रतिनिधि को मजबूत करना। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के साथ मित्रवत व्यवहार के साथ बैठक आयोजित कर जिले के विकास हेतु योजनाबद्ध कार्य करना है।श्री गुप्ता ने कहा कि बुधवार को संध्या में मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिले के विकास को लेकर उनकी अहम रोल को लेकर चर्चा की जाएगी। विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि सहरसा से काफी संख्या में मरीज पटना रेफर किए जाते हैं। जहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में मेरे द्वारा पीएमसीएच, आईजीएमएस एवं एम्स में तीन प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जा सके। साथ ही कानूनी सहायता के लिए पटना हाई कोर्ट में भी हमारे लोग मौजूद रहेंगे जो इस क्षेत्र के लोगों को मदद करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट अस्पताल एवं प्रखंड में जनप्रतिनिधि नियुक्त करेंगे या मनोनयन कर जनता की सुविधा के लिए तत्पर पर रहेंगे। विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि सहरसा में पूर्ण रूप से एक विधायक कार्यालय होगा। जहां बाहर से रात में ठहरने वाले मरीज एवं उनके परिजनों को खाने पीने की सभी सुविधाएं दी जाएगी।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा पूरे विश्व में व्याप्त है मेरे लिए भी इससे निबटना या पार पाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे निपटने के लिए ठोस व स्टीक कार्य योजना बनाई जा रही है।अपराधी और भ्रष्टाचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चल रहा जीरो टॉलरेंस के तहत हम भी अपना काम करेंगे। इस मौके पर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर धनोज कुमार,टुनटुन शर्मा,पूर्व प्रत्याशी निकाय शैलेंद्र शेखर,पूर्व प्रत्याशी सोनबरसा रंजीत यादव,आशीष कुमार,अंबेडकर कुमार,कुंदन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon