जीविका के तत्वावधान में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

सहरसा,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को जीविका के तत्वावधान में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका राजीव कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. कमलेश्वरी चौधरी, जिला प्रबंधक विक्रमादित्य चौधरी, नोडल पदाधिकारी पवन कुमार आदि ने शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

इस शिविर में 200 से अधिक पशुपालकों के विभिन्न पशुओं की स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उसे उचित दवा के साथ समस्याओं का निराकरण किया गया। इस शिविर में विभिन्न पंचायतों से गाय, भैंस, बकरी की संख्या अधिक थी। मौके पर प्रदीप कुमार आनंद, प्रवीण कुमार, मु. अमानुल्लाह, सोनी कुमारी, कोमल कुमारी, राजीव झा, राकेश कुमार, अवधेश, संजू देवी, रूबी देवी, मुन्नी कुमारी आदि सहित अन्य सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *