बीपीआरओ व् मुखिया ने किया पंचायत सरकार भवन का लेआउट

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी महीनगांव पंचायत में पंचायत सरकार का बीपीआरओ नूतन कुमारी एवं मुखिया मो शाबीर आलम ने किया लेआउट । जिसमें पंचायत सचिव विकास कुमार ,एलियो विनोद ठाकुर, तकनीकी सहायक मुजीबुर्रहमान सहित अन्य मौजूद थे। जानकारी देते हुए मुखिया मो शाबीर आलम ने कहा कि इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य 2020 में ही शुभारम्भ किया गया था। लेकिन बाद में भूमि कर्बला के बगल में रहने के कारण ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति जताया गया था।जिसमें भूमि खोजने में समय होने के कारण आज पुनः दूसरे जगह पर इसका लेआउट किया गया है।

वही बीपीआरओ नूतन कुमारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बन जाने से यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।यह ग्रामीण स्तर पर एक मिनी सचिवालय की तरह कार्य करने वाला बहुद्देशीय भवन है। पंचायत के सभी आवश्यक कार्यालयों और सुविधाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगे। ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े । इसमें जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के लिए समुखिया, पंचायत सचिव, और अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों के लिए कार्यालय कक्ष बनेंगे। सभी प्रकार के सुविधा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *