अररिया/प्रिंस कुमार : विधायक मनोज विश्वास ने फारबिसगंज सदर अस्पताल फारबिसगंज का औचक निरीक्षण किया, अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ भी विस्तृत बातचीत की ।
साफ-सफाई पर जताई गई गहरी असंतोष
निरीक्षण में अस्पताल की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विशेष रूप से, मरीजों और स्टाफ द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रसाधन अत्यंत गंदे पाए गए। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में पानी की उचित व्यवस्था का अभाव भी सामने आया।
व्यवस्थाओं में इस तरह की कमी पाए जाने पर तत्काल एक्शन लिया गया।
तत्काल सुधार के निर्देश
विधायक ने अस्पताल की स्थिति को देखते हुए कहा कि मैंने तत्काल अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिया हैं कि वे निम्नलिखित कमियों को तुरंत दूर करें:
* साफ-सफाई में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।
* प्रसाधन की नियमित देखभाल और सफाई की जाए।
* जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विधायक ने दोहराया कि रोगियों की सुविधा और सम्मान सर्वोपरि है और फारबिसगंज की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है।