सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौर बाजार में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

सहरसा,अजय कुमार : आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आज प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, SMC UNICEF प्रतिनिधि डॉ. बंटेश, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक,BCM , BM&E,BAM,WHO मॉनिटर एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका ने भाग लिया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान के दिन नवजात एवं छोटे बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रभावी उपयोग करते हुए आमजन को पोलियो खुराक की महत्ता से अवगत कराने के निर्देश दिए।अभियान के व्यापक प्रचार हेतु सभी विद्यालयों में अभियान पूर्व बच्चों की प्रभात फेरी आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।ताकि समुदाय स्तर पर जागरूकता को और अधिक सशक्त किया जा सके।प्रखंड प्रशासन ने सभी हितधारकों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon