रसैली घाट पुल निर्माण कार्य चालू कराने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मांग

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर रसैली घाट पुल निर्माण कार्य चालू कराने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से किया मांग. ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत बरबट्टा, प्रखण्ड अमौर, जिला पूर्णियाँ बिहार के अन्तर्गत रसैली पुल का कार्य अधूरा रहने के कारण 10 पंचायतों के लाखों लोगों का आवागमन का सहारा एक मात्र नाव है. पुल का कार्य अधूरा रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है .खासकर बिमार लागों के लिए काफी परेशानी होती है.इलाज करवाने के लिए 60 किलो मीटर घूम कर जाना पड़ता है l

तब बिमार व्यक्ति का मृत्यु हो जाता है. इस के इलावे कई बार नाव का बैलेंस बिगड़ने पर डूब कर मृत्यु हो गया है. ग्रामीणों ने डीएम से जल्द पूल निर्माण पूरा करने कि मांग.मांग करने वालों में रफत जहां वार्ड सदस्य, मोहम्मद शकील, नोमान शाही, नियाज मोहम्मद जफर आलम मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सुन्नुन आदि सहित दर्जन ग्रामीण शामिल हैं. मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अजहर ने ग्रामीणों की समस्या से डीएम को अवगत कराते हुए पूल निर्माण कर जल्द चालू कराने की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *