डीएम ने सलखुआ जीविका भवन का उद्घाटन एवं जीविका हाट निर्माण का शिलान्यास किया।

सहरसा, अजय कुमार : जिले के सलखुआ प्रखंड के सभागार में विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा सलखुआ प्रखंड भ्रमण क्रम में,प्रखंड कार्यालय सलखुआ में अवस्थित जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र का निरीक्षण किया गया।

वही प्रखंड भ्रमण क्रम में जीविका भवन,सलखुआ का उद्घाटन किया गया।साथ ही सलखुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चानन के वार्ड नंबर 12 में जीविका दीदी हाट निर्माण का शिलान्यास भी किया गया ।भ्रमण के दौरान स्लुइस गेट का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।उक्त अवसर पर विधायक,सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon