पूर्णिया: PURNIA NEWS बिहार के पूर्णिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक डेढ़ साल के बच्चे के दो पिता बनने का दावा किया गया। यह मामला सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती गांव का है, और जब यह पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा, तो मामला जटिल हो गया। महिला अनुपम ने पहले उत्तर प्रदेश के शरणदीप से शादी की थी, और उनका एक बच्चा भी था।लेकिन 31 दिसंबर 2024 को अनुपम अपने पति को छोड़कर मुस्लिम युवक मोहम्मद सिराज के साथ भाग गई। मामले की जाँच के बाद यह बात सामने आई कि अनुपम ने पहले पति से तलाक नहीं लिया था, और न ही उसने सिराज से शादी की थी। सभी पक्षों के बयान के बाद, परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक और एसपी कार्तिकेय श्मा ने मामले को सुलझाया।अनुपम ने बताया कि शरणदीप के साथ उसकी कुछ निजी समस्याएं थीं, जिससे वह सिराज के पास चली गई थी। सिराज ने भी दावा किया कि बच्चा उसका है, लेकिन बाद में एसपी ने सख्त पूछताछ के बाद यह स्पष्ट किया कि बच्चा अपने असली पिता के पास रहेगा। इसके बाद अनुपम अपने पति शरणदीप के साथ जाने के लिए राजी हो गई, और इस प्रकार परिवार परामर्श केंद्र ने मामले को सुलझाकर बच्चा अपने असली पिता के पास भेज दिया। Post navigationPURNEA NEWS ;हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद Shankar Singh: रूपौली विधायक शंकर सिंह ने काजल को न्याय दिलाने के लिए CBI जांच की मांग की