सहरसा की बेटी प्रीति ने खेल जगत में रचा नया कीर्तिमान,पाई नौकरी, सफलता से हर्ष

सहरसा, अजय कुमार : बिहार सरकार के योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य खेल अकादमी राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत सभी विभिन्न खेलों के नेशनल अवार्ड 87 प्रतिभागियों चयन के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव होने के कारण सभी प्रतिभागियों का योगदान नहीं हो सका।बिहार में दो महिला पहलवान का चयन हुआ था। जिसमें सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर के तरियामा गांव की रहने वाली प्रीति कुमारी पिता दीपक कुमार है। कल पटना सचिवालय से ईमेल के द्वारा सहरसा स्थापना कार्यालय में इसकी विधिवत नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। जिसके आलोक में प्रीति कुमारी ने सहरसा र्स्थापना कार्यालय में क्लर्क पद पर जिला प्रशासन पदाधिकारी एवं जिला सचिव नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर के समक्ष योगदान लिया। प्रीति कुमारी- जिला के दसों- प्रखंड में- महिला- पहलवानों को- मेडल प्राप्त करने की गुर सीखाकर राज्य स्तरीय से लेकर नेशनल प्रतियोगिता तक परचम लहराएगी ।

प्रीति कुमारी ने सहरसा कुश्ती संघ की ओर से खेलते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से लेकर नेशनल प्रतियोगिता में दर्जनों मेडल लेकर कोसी सीमांचल से लेकर बिहार के गौरव गरिमा में चार चांद लगा दी है ।विगत वर्ष प्रीति कुमारी को बिहार राज्य प्राधिकरण बिहार सरकार पटना द्वारा राजकीय खेल सम्मान में 60 हजार का चेक प्रशस्ति पत्र मेडल के साथ खेल मंत्री एवं डायरेक्टर रविंद्र संकरण द्वारा सम्मानित किया गया। सहरसा जिला कुश्ती संघ ने कुश्ती खेल शुन्य से आरंभ किया गया था। जो आज सभी -खेलों को पीछे करते हुए ।सफलता के शिखर पर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर की- कड़ी मेहनत- लगन- और जुनून प्रतिभा का परिचायक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सहरसा कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं समस्त जिला खेल संघ ने प्रीति कुमारी एवं सचिन नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर को बधाई दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon