कोशी के प्रथम सफल आईभीएफ द्वारा प्रत्यारोपित जुड़वा बच्चें का हुआ जन्म

सहरसा,अजय कुमार : शहर के प्रख्यात चिकित्सक एवं कल्याणी आईभीएफ,लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष श्री मति डॉ कल्याणी सिंह ने कोशी क्षेत्र को एक और सफलता दी है। डॉ कल्याणी सिंह द्वारा स्थापित कल्याणी आईभीएफ में कोशी के प्रथम सफल आईभीएफ द्वारा प्रत्यारोपित बच्चें का जन्म हुआ। निःसंतान दम्पति द्वारा श्री मति डॉ कल्याणी सिंह के पास सम्पर्क किया गया। चिकित्सक द्वारा आईभीएफ की सलाह पर दम्पति ने कल्याणी आईभीएफ का चयन किया।

प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० कल्याणी सिंह के द्वारा सतत निगरानी एवं सफल प्रत्यारोपण द्वारा निःसन्तान दम्पति को सुपौल जिला के चिकित्सक श्रीमती डॉ रागनी भूषण के अस्पताल में ऑपरेशन द्वारा जुड़वां संतति की प्राप्ति हुई।कोशी के प्रथम कल्याणी आईभीएफ को एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कल्याणी सिंह को बधाई देते हुए दम्पति एवं चिकित्सक रागनी भूषण ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *