अंबेडकर सेवा सदन से जद(यू) सदस्यता अभियान का शुभारंभ, मंत्री लेशी सिंह ने दिलाई सदस्यता

पूर्णिया : आज जनता दल (यू) के सदस्यता अभियान (2025–28) का शुभारंभ अंबेडकर सेवा सदन, टैक्सी स्टैंड से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं शुभारंभकर्ता माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ जद(यू) की सदस्यता ली।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *