साधुपुर दियारा में जमीन विवाद में रात में जोता मक्का की फसल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मोहनपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में जमीन विवाद में डुमरी गांव के एक किसान की मक्का लगी फसल को रात में जोत गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जोत दिया गया है । इस संबंध में पीडिता द्वारा थाना में पिता-पुत्र के खिलाफ आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है । थाना में दिये गए आवेदन में टीकापटी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की पीडिता किसान शर्मिला देवी पति अवधेश मंडल ने बताया कि उसकी जमीन नदी पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में है, जिसपर वेलोग लगभग 50 सालों से दखलकार हैं तथा जोत-आवाद कर रही है । साथही इस जमीन पर डीएम की कॉर्ट में मामला भी चल रहा है ।

उस जमीन पर उसके द्वारा लगभग एक माह पहले मक्का की फसल लगायी थी, जो लगभग घुटना भर हो गया था । शुक्रवार की रात गांव के ही सिकंदर मंडल पिता रामेश्वर मंडल एवं उसका पुत्र चितरंजन मंडल ने उसकी मक्का की फसल को ट्रेक्टर से जोत दिया है । इसको लेकर जब वह सिकंदर मंडल के पास शिकायत करने गई, तब उसे जान से मारने की धमकी दी गई है तथा कहा गया कि दो लाख रूपये देगी तभी जमीन जोतने दिया जाएगा । इधर मोहनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच के बाद कार्रवायी की जाएगी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon