स्मिता किक बॉक्सिंग में पदक जीतने वाली पूर्णिया की बेटियों के सम्मान में होगा एथलेटिक सम्मान समारोह

PURNIA NEWS : पूर्णिया की बेटियों द्वारा 110वीं स्मिता किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सभी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने पर उनके सम्मान में 20 दिसंबर 2025 को गुलाबबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य एथलेटिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम किक बॉक्सिंग संघ पूर्णिया के अध्यक्ष अनिकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका, नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता और प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *