सोनवर्षा के नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश सादा का किया गया भव्य नागरिक अभिनंदन

सहरसा, अजय कुमार : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा सोमवार को जिला परिषद परिसर मे नव निर्वाचित सोनबरसा विधायक रत्नेश सादा पूर्व मंत्री बिहार सरकार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।जिला परिषद के पूजा बैंकेट हाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं संचालन लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने किया।इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित विधायक को फूल मालाओं से स्वागत किए ।लोजपा एवं जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सोनबरसा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सादा को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो के साथ स्वागत किए ।इस मौके पर विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में सरकार को सत्तासीन कराने का सारा श्रेय आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी ऊर्जावान साथियों को जाता है।इस प्रचंड बहुमत ने सरकार और निर्वाचित सभी सदस्यों की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ा दिया है। वैसे भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सब के साथ सब के विश्वास पर न्याय के साथ काम कर ही रही है ।अब इस बिहार को एक नई ऊंचाई देने की काम सरकार करेगी।

इसके लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जनमानस के आर्थिक सामाजिक शैक्षिक एवं रोजगार के लिए एक व्यापक कार्य योजना की आवश्यकता है।जिसे सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी ।बिहार के इस प्रचंड बहुमत वाली सरकार में आम जनमानस के साथ सभी वर्ग के लोग अपने हित की संभावना देख रहे हैं।इस लिए सरकार पूरी सजगता के साथ सभी के लिए काम करेगी ।इस अवसर पर जनता दल यू के वरिष्ठ नेता आनंदी प्रसाद मेहता सुबोध साह,रणवीर यादव,अक्षय झा,शिवभूषण सिंह,प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह रामबहादुर दिनेश पासवान देवेंद्र कुमार देव, पप्पू झा, जय सिंह, राजकुमार साह,कुश मोदी,सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, रेणु झा, सुगामनि देवी, महावीर त्यागी, श्रीकांत झा, राजेश रंजन, बौआ खां, लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, लोजपा (रा) एससी एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो इमरान,महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, पतरघट अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, बनमा ईटहरि अध्यक्ष सोहन सिंह, कहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, कलर देवी, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, जवाहर चौधरी, प्रमोद बिंद,सोगारथ बिंद,नगर अध्यक्ष नरेश मिस्त्री, उमाकांत पासवान, कमलदेव शर्मा, कुमोद यादव, गोविंद सादा, बिनोद मेहता, संदीप पासवान, पूर्व मुखिया राहुल राज सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *