रुपौली में बाढ़ से स्थायी निजात की पहल, जिला प्रशासन ने गठित की जांच टीम

PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर रुपौली क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। इस टीम में एडीएमओ पूर्णिया, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता शामिल हैं। टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति, नुकसान और संभावित समाधान को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

जांच का मुख्य उद्देश्य रिंग बांध अथवा अन्य स्थायी उपायों की व्यवहारिकता का आकलन करना है। जिला पदाधिकारी ने जांच दल को समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में रुपौली को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए ठोस निर्णय लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *