जोगबनी में 27 जनवरी से गूंजेगा क्रिकेट का जुनून, अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो-नेपाल टी-20 टूर्नामेंट का होगा भव्य आगाज़

ARARIA NEWS, प्रिंस कुमार : जोगबनी के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में 27 जनवरी से अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो-नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत और नेपाल की नामचीन टीमें क्रिकेट का रोमांच बिखेरेंगी। स्थानीय व्यवसायियों और आयोजक क्लब के बीच हुई बैठक में टूर्नामेंट को भव्य और यादगार बनाने पर सहमति बनी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भारत के पटना, बनारस, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और अररिया तथा नेपाल के जनकपुर और विराटनगर की टीमें हिस्सा लेंगी।

यह आयोजन अररिया जिला अंडर-16 के प्रतिभावान क्रिकेटर रहे दिवंगत अमन मिश्रा की स्मृति में किया जा रहा है, जिनका निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था। पिछले एक दशक से क्रिकेट आयोजन कर रहे प्रशांत क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में होने वाले इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट पर करीब 8 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उद्घाटन और समापन समारोह में भारत-नेपाल के जनप्रतिनिधि, मंत्री, खेलप्रेमी और समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे, जबकि बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon