PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में आशा एवं आशा फैसिलेटरों को नया सर्वे एवं ड्यू लिष्ट रजिष्टर का चार दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हो गया है । इसमें सभी आशा एवं आशा फैसिलेटरों को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया जाएगा । मौके पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ नीरज कुमार ने बताया कि आरआई से संबंधित जितने भी टीके बच्चे, किशोर-किशोरी, महिलाओं को टीके दिये जाते हैं, उसके लिए नया सर्वे कराया जाएगा । हर वार्ड की आशा अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित लोगों का सर्वे करेंगी तथा उसका लिष्ट तैयार करेंगी ।
उसी के आधार पर टीके दिये जाएंगे । इसमें प्रतिदिन समय एवं तारीख के अनुसार सभी आशा एवं आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षण के लिए समय एवं तिथि को आना है । इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी । इस अवसर पर बीसीएम कुंदन कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शांतनु कुमार, फैमिली प्लानिंग काउंसलर, डब्ल्यू एच ओ मोनिटर सहित आशा एवं आशा फैसिलेटर मौजूद थीं ।



