कटिहार मंडल की रेल परामर्शदात्री समिति की 88वीं बैठक में रेल विस्तार और नई ट्रेनों पर हुई अहम चर्चा

कटिहार : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल की रेल परामर्शदात्री समिति की 88वीं बैठक हाल ही में कटिहार में मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य बच्छराज राखेचा द्वारा रेल सेवाओं के विस्तार, परिचालन सुधार और यात्रियों की सुविधा से जुड़े सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अररिया–ठाकुरगंज नई रेल लाइन पर लक्ष्मीपुर स्टेशन को फारबिसगंज से जोड़ने का फाइनल सर्वे पूरा हो चुका है और फरवरी में इसका डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा, वहीं जोगबनी–कटिहार रेलखंड के दोहरीकरण के लिए डीपीआर 20 दिसंबर तक एनएफ रेलवे के निर्माण संगठन को भेजी जाएगी। जोगबनी से बनारस, आनंद विहार समेत नई ट्रेनों के संचालन को लेकर कहा गया l

कि आधारभूत संरचनाओं का कार्य प्रगति पर है और वाशिंग पिट लाइन के विस्तार के बाद ट्रेनों की संभावनाएं बढ़ेंगी। जोगबनी–कोलकाता त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को दैनिक करने और समय परिवर्तन का प्रस्ताव संबंधित जोन को भेजा गया है, जबकि कटिहार–फारबिसगंज–दरभंगा–गोरखपुर–अमृतसर ट्रेन के लिए विभिन्न जोनों से सहमति ली जा रही है। फारबिसगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तार और नए फुट ओवरब्रिज की योजना पर भी कार्य जारी है। बैठक में कटिहार डिवीजन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और अंत में डीआरएम द्वारा बच्छराज राखेचा को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *