धमदाहा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण की दूसरी डोज सफलतापूर्वक दी गई

पूर्णिया: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धमदाहा में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत द्वितीय डोज का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, एएनएम तथा बीएमसी-यूनिसेफ की उपस्थिति में सभी पात्र छात्राओं को टीका लगाया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान में विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा, जबकि टीकाकरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।