PURNIA NEWS : जलालगढ़ प्रखंड सभागार में बाल विवाह रोकथाम मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिया के प्रतिनिधि, सभी पंचायतों के विकास मित्र, बाल संरक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक आईसीडीएस, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई तथा समुदाय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने शपथ ली कि जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह को हर हाल में रोका जाएगा और इसके लिए जन-जागरूकता, निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। Post navigationपूर्णिया में बाल श्रम के खिलाफ सघन छापेमारी, तीन बाल श्रमिक कराए गए मुक्त पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
PURNIA NEWS : जलालगढ़ प्रखंड सभागार में बाल विवाह रोकथाम मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिया के प्रतिनिधि, सभी पंचायतों के विकास मित्र, बाल संरक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक आईसीडीएस, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई तथा समुदाय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने शपथ ली कि जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह को हर हाल में रोका जाएगा और इसके लिए जन-जागरूकता, निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी।