अररिया में आयोजित ‘POSH’ कार्यशाला, महिलाओं के कार्यस्थल सुरक्षा और यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता

अररिया, प्रिंस कुमार : आज शनिवार को अररिया राजकीयकृत पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम और उनकी सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला विकास निगम, अररिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘POSH’ (Prevention of Sexual Harassment) अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाना और कार्यस्थलों में सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती लोभा कुमारी ने POSH अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी और आंतरिक समिति की भूमिका को अहम बताया।

इसके साथ ही, पारा लीगल पर्सन मेनिका कुमारी ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विभिन्न रूपों और इसके कानूनी उपायों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज करने और उत्पीड़न से बचने के उपाय क्या हैं। इस कार्यशाला में राजकीयकृत पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्य, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अन्य कर्मियों ने भाग लिया और कार्यस्थल पर समान अवसर और सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *