एससी-एसटी कल्याण के लिए मंत्री ने दिए कड़े निर्देश, विकास कार्यों में तेजी लाने की अपील

PURNIA NEWS : बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए किए जा रहे कार्यों की गति तेज करने का निर्णय लिया है। एससी-एसटी कल्याण मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रोशन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए और बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों तक पहुंचे, यह विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में एससी-एसटी बस्तियों में सामुदायिक भवन और शौचालय की स्थिति को जल्द से जल्द चेक करने और आवश्यकतानुसार सूची तैयार करने का आदेश भी दिया गया। साथ ही मंत्री ने थारू समाज के उत्थान के लिए 30 करोड़ रुपये के विशेष आवंटन की जानकारी दी। इस बैठक में विभागीय निदेशक प्रियंका रानी ने भी अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon