क्रेटा कार से 300 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरफ बरामद, कोरेक्स कारोबारी और कार चालक फरार

सहरसा, अजय कुमार : जिले के सोनवर्षा राज थाना गस्ती पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के एनएच – 107 स्थित चंडिका पेट्रोल पंप के निकट एक चारपहिया वाहन से 300 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया। जबकि अवैध कोरेक्स कारोबारी और गाडी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे।सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर ने बताया कि सोनवर्षा राज थाना पुलिस टीम द्वारा महेशखूंट की ओर से आ रहे क्रेटा कार संख्या बीआर 01सीजेड 4019 से प्रतिबंधित कफ सिरफ को बरामद किया था।

थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित चंडिका पेट्रोल पंप के निकट पुलिस को देख कार चालक गाड़ी घुमा कर भागने लगा। फिर कुछ दूर जाकर कार रोक कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। गाडी से 1पी बोरा में बंद 3 हजार बोतल कफ सिरफ बरामद किया गया था। चालक व कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon