PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही ! उन्होंने कहा कि 24 दिसम्बर 2025 को आंबेडकर सेवा सदन पूर्णिया में राज्य के सभी जिला के भांति पूर्णिया जिला में भी ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन की 20वीं वर्षगांठ पर संकल्प दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि अनुबंध एवं मानदेय के विरुद्ध 24 दिसम्बर 2005 को पटना में सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लाखों शिक्षा मित्र शिक्षकों पर तत्कालीन सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की गई थी,जिसमें संघ के हजारों शिक्षक/शिक्षिकाएं घायल हुए थे।इसी आंदोलन के फलस्वरूप शिक्षामित्रों की सेवा 60 वर्ष के लिए स्थायी की गई तथा वेतन में बढ़ोतरी एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त हुई। तभी से संघ इस दिन को वर्षगांठ के रूप में मनाता आ रहा है, जिससे सतत संघर्ष के बदौलत शिक्षकों के सेवा में सुधार होते रहा है।

बावजूद नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक,विशिष्ट शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक को सहायक शिक्षक के भांति पूर्ण वेतनमान ,प्रोन्नति ,पुरानी पेंशन,के लिए आज भी संघर्ष जारी रखने की आवश्यकता है।इसलिए जिले के सभी स्तर के शिक्षक से अपील है कि 24 दिसम्बर 2025,बुधवार को टैक्सी स्टैंड के समीप अम्बेडकर सेवा सदन, पूर्णिया पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावें। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते समय जिला कोषाध्यक्ष धनानंद मंडल, जिला सचिव राजाराम पासवान, नगर अध्यक्ष अभिषेक पंकज, अरुणाभ मिश्रा, चंदन कुमार, राकेश कुमार, प्रवीर कुमार, आदि मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *