सुशासन सप्ताह में प्रशासन गांव तक पहुंचाने की तैयारी, अररिया में डीएम की अगुवाई में रणनीति तय

अररिया, प्रिंस कुमार : सुशासन सप्ताह के तहत अररिया समाहरणालय में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार के “प्रशासन गांव की ओर” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सभी विभागों के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीएम ने लंबित लोक शिकायत मामलों के त्वरित निष्पादन, आरटीपीएस सेवाओं को अधिक सुगम बनाने, नल-जल, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता को समयबद्ध और संवेदनशील सेवाएं देने का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *