पूर्णिया: पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटू चौहान (27 वर्ष, पिता प्रहलाद चौहान, वार्ड 15) और राहुल कुमार (20 वर्ष, पिता स्व. श्रवण चौहान, वार्ड 13) दोनों निवासी निखरैल हाट के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने पर दें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *