डाक महामेला सह सम्मान समारोह में 29 कर्मियो को बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु किया सम्मानित

सहरसा, अजय कुमार : ग्रामीण डाकघरों के सेवाओं की गुणवता को बेहतर बनाने हेतु सहरसा प्रमंडल के शाखा डाकघरों के साथ पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।इस अवसर डाकघर के माध्यम सें डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना,लघु बचत योजना, आवर्ती योजना, पीआईएल, खाता खोलने, स्पीड पोस्ट जैसे विभिन्न योजना का निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही इन योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संबंधित कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। वही ससमय निर्धारित लक्ष्य नही प्राप्त करने वाले कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

साथ ही कार्य पूर्ण नही करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने चेतावनी दी। महाडाकध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि डाक प्रभाग द्वारा “डाक सेवा जन सेवा” की भावना को सुदृढ़ करने के लिए डाक महामेला‑सह‑सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहरसा प्रभाग के अंतर्गत सभी शाखा डाकघरों की कार्य‑प्रगति की समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपने‑अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले डाक कर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल द्वारा भी पुरस्कृत किया गया। साथ‑ही‑साथ आम नागरिकों को सुकन्या समृद्धि योजना, परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए PLI एवं RPLI योजनाएँ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल, ईएमएस, आधार सेवाएँ एवं विभिन्न डाक बचत योजनाओ की जानकारी दी गई।

डाक अधीक्षक, सहरसा प्रभाग ने सहरसा नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भविष्य में भी अपने परिवार‑जनों सहित ऐसे मेलों में सम्मिलित हों और डाक विभाग की आधुनिक व पारंपरिक सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाए। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार एवं सिद्धार्थ गौतम के द्वारा किया गया।इस अवसर पर इंस्पेक्टर राम विनय गोदाम मनीष कुमार अजीत कुमार अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि डाक महा सम्मेलन में सहरसा जिले से 4000 खाता संग्रह किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले 29 लोगों को पुरस्कृत किया गया।डाक महा अध्यक्ष ने दिव्यांग व्यक्ति के द्वारा किए गए सर्वाधिक कार्य के कारण उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं अन्य कर्मियों से उनसे सीख लेने की अपील की गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon