25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, शराब और मादक पदार्थ तस्करी में था शामिल

सहरसा, अजय कुमार : सदर थाना क्षेत्र में नशा का कारोबार करने और गोलीबारी की घटना में शामिल फरार चल रहे वांछित 25,000 का इनामी हेमंत चौधरी को सदर थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें साइबर सेल ने काफी मदद दी थी। उनके एक अधिकारी छापामारी टीम में शामिल रही थी। एसपी हिमांशु ने बताया कि सदर थाना कांड संख्या – 1009/25 को बीते 2 सितंबर को दर्ज की गई थी। साथ ही उससे पूर्व सदर थाना कांड संख्या – 998/25 जो 31 अक्टूबर को दर्ज हुई थी।

उक्त दोनों कांड में वांछित सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी, वार्ड नंबर – 31 निवासी उपेंद्र चौधरी के अपराधिक पुत्र हेमंत चौधरी को उनके निर्देश पर साइबर सेल, सदर थाना के पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम गठित हुई। टीम द्वारा छापामारी कर स्थानीय लक्ष्मीनिया चौक से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा – 107 के तहत संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी के ऊपर सदर थाना कांड संख्या – 1131/19, सदर थाना कांड संख्या – 51/22, सदर थाना कांड संख्या – 183/19 और उत्पाद वाद थाना कांड संख्या – 27/22 पूर्व से दर्ज चला आ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी का मुख्य कारोबार शराब और मादक पदार्थ का तस्करी रहा है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति की जब्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी में शामिल छापामारी टीम में साइबर सेल पुलिस अवर निरीक्षक मो आलमगीर अंसारी, सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर कुमार, प्रियंका कुमारी और साइबर सेल के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ सदर थाना पुलिस बल शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon